जम्मू और कश्मीर

Basohli: जीडीसी बसोहली में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण

Admindelhi1
3 Aug 2026 9:36 AM IST
Basohli: जीडीसी बसोहली में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण
x
जीडीसी बसोहली में छात्रों ने देखा पीएम का लाइव संबोधन

बसोहली: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बसोहली में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. राज किरण शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसमें 60 छात्र-छात्राओं, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स व स्टाफ ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त भारत अभियान के दूत बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की क्षमता को नष्ट कर परिवार और समाज को कमजोर करता है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण, नशे से दूर रहने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की शपथ ली।

Next Story