- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Bani: विद्यार्थियों को...
जम्मू और कश्मीर
Bani: विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति लाभ की जानकारी देने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
Admindelhi1
17 July 2026 11:03 AM IST

x
जीडीसी बनी में छात्र हितों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
बनी: जीडीसी बनी में सामाजिक कल्याण विभाग व कॉलेज की छात्रवृत्ति समिति के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. नीना गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर तहसील सामाजिक कल्याण अधिकारी मंजीत सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगजनों के लिए सहायता, छात्रवृत्ति योजनाओं और अन्य कल्याणकारी प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्रों को पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व योजनाओं के लाभ लेने के तरीकों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने सवालों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. नसीब कुमार भगत ने किया जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Tagsबनीविद्यार्थियोंछात्रवृत्ति लाभजानकारीआयोजितकार्यक्रमmadestudentsscholarship benefitsinformationorganizedprogramsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





