- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- एएसआई ने खुद को मारी...

x
पुंछ में शुक्रवार को आईटीबीपी के एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई।
जिला पुंछ में एक जवान द्वारा खुद को गोली मार कर जान देने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को आईटीबीपी के एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आईटीबीपी की 46 बटालियन के एएसआई प्रेमचंद ने खुद को गोली मार ली। वह मिनी सचिवालय पुंछ में तैनात थे। उन्होंने ऐसा क्यों किया, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और आईटीबीपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story





