- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू में तपिश बढ़ने...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू में तपिश बढ़ने के साथ पारा पहुंचा 30 डिग्री , कश्मीर में बारिश
Tara Tandi
23 March 2024 10:53 AM IST

x
जम्मू : मौसम में आए बदलाव से शुक्रवार दूसरे दिन भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहा। कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में वीरवार की रात से शुक्रवार दोपहर तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग, राजदान टाप, साधना पास, जेडगली, गुरेज, बालटाल, अमरनाथ पवित्र गुफा आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के भी कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है। लेकिन जम्मू में तपिश बढ़ी है। यहां दिन का पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 से 31 मार्च के बीच कुछ हिस्सों में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। किश्तवाड़ के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। पुंछ में भी बारिश हुई। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दिनभर मौसम खुला रहा।
यहां अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में दिन का पारा 25.8, बनिहाल में 19.5, बटोत में 18.8 और भद्रवाह में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 और लेह में माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Tagsजम्मू तपिश बढ़नेपारा पहुंचा 30 डिग्रीकश्मीर बारिशJammu heat increasesmercury reaches 30 degreesKashmir rainsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





