- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- नियंत्रण रेखा के...
जम्मू और कश्मीर
नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करते ढेर किए गए दोनों आतंकियों के शव सेना ने बरामद किये
Ritisha Jaiswal
24 Aug 2022 8:59 PM IST

x
नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करते ढेर किए गए दोनों आतंकियों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं
नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ करते ढेर किए गए दोनों आतंकियों के शव सेना ने बरामद कर लिए हैं। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को तीन आतंकियों के ग्रुप ने लाम पुखरनी क्षेत्र स्थित सेना की कांची पोस्ट के पास घुसपैठ की कोशिश की थी। शव जनरल एरिया में पड़े होने की वजह से सेना ने ड्रोन की मदद ली और सावधानीपूर्वक दोनों शवों को निकाल लिया।
तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों के शवों के साथ एक एके-47 राइफल, दो एके-47 मैगजीन, एके राइफल के 50 गोलियां, पाकिस्तानी करंसी नोट, ड्राई फ्रूट और सिगरेट की दो डिब्बियां बरामद की गई हैं। रक्षा सूत्रों के अनुसार, नौशेरा में लाम क्षेत्र के पुखरनी गांव के अग्रिम इलाके से आतंकी घुसपैठ की कोशिश हुई थी। सोमवार रात दस बजे एक आतंकी का पांव बारूदी सुरंग पर पड़ने से धमाका हुआ था।
बड़ी तबाही मचाना चाहते थे आतंकी
नौशेरा स्थित सेना की ब्रिगेड कमांड के कमांडर कपिल राणा ने बताया कि 48 घंटे में सेना ने नौशेरा के झंगड़ और लाम में घुसपैठ के दो प्रयासों को नाकाम किया है। आतंकियों की तैयारी को देख लगता है कि वे घुसपैठ के बाद बड़ी तबाही मचाने का मंसूबा रखते थे।
उधर, सेना ने पीओके के एक फिदायीन आत्मघाती हमलावर तबारक हुसैन को 21 अगस्त को गिरफ्तार करने में सफलता भी पाई थी। आतंकी तबारक हुसैन ने बताया कि उसे पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने भारतीय सेना पर लगभग 30,000 रुपये में हमला करने का काम सौंपा था।
सेना ने बताया कि उसकी जांघ और कंधे में दो गोली लगने के कारण काफी खून बह गया था। उसकी हालत गंभीर थी। हमारी टीम के सदस्यों ने उसे तीन बोतल खून दिया। उसका ऑपरेशन किया और उसे आईसीयू में रखा। वह उसकी हालत स्थिर है। यह भारतीय सेना के अधिकारियों की महानता है जिन्होंने उन्हें अपना खून दिया, भले ही वह उनका खून बहाने आया था
Next Story





