- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- सांबा में पशु तस्कर...
सांबा में पशु तस्कर बेलगाम, नाका तोड़कर ASI पर चढ़ा दी गाड़ी; मौके पर हो गए बलिदान

Samba.सांबा। जिले की सुपवाल पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलपुर इलाके में पशु तस्करों ने बैरिकेड तोड़कर एक एएसआई पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह शहीद हो गए। एएसआई की पहचान जिला जम्मू के बिश्नाह निवासी योगराज सिंह के रूप में हुई। वाहन की चपेट में आने से एक गौरक्षक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सांबा की सुपवाल पुलिस चौकी से पशु तस्करी की सूचना पर रविवार सुबह पुलपुर इलाके में बैरिकेड लगाया गया था।
इस दौरान तेज गति से गुजर रही एक महिंद्रा गाड़ी को जब पुलिसकर्मियों व गौरक्षकों ने रोकने का प्रयास किया तो उसके चालक ने बैरिकेड तोड़कर आगे खड़े एएसआई को कुचल दिया और भागने का प्रयास किया। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तस्करों की गाड़ी की टक्कर से बैरिकेड का पिलर दूर जा गिरा और आगे खड़े एएसआई योगराज सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन की टक्कर से वहां मौजूद एक गौरक्षक भी घायल हो गया।





