जम्मू और कश्मीर

नशामुक्त हीरानगर अभियान के तहत ई-शपथ कार्यक्रम आयोजित

Admindelhi1
23 Oct 2026 11:08 AM IST
नशामुक्त हीरानगर अभियान के तहत ई-शपथ कार्यक्रम आयोजित
x
हीरानगर में नशा विरोधी अभियान, युवाओं से स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान

हीरानगर: नशामुक्त भारत अभियान के छह वर्ष पूरे होने पर बुधवार को उपमंडल हीरानगर में प्रशासन की ओर से ई-शपथ और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम हीरानगर फूलैल सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।

उपमंडल के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से शपथ ली।

इस दौरान एसडीएम ने कहा कि नशाखोरी युवाओं और समाज के लिए गंभीर खतरा है जिससे निपटने के लिए प्रशासन, शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों और आम जनता को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अभिभावकों व शिक्षकों से बच्चों का उचित मार्गदर्शन करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। प्रशासन ने नशामुक्त हीरानगर के निर्माण के लिए अभियान को लगातार जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Story