जम्मू और कश्मीर

वायु सेना ने फंसे पांच आपदा राहत कर्मियों को बचाया

Sonam
11 Aug 2023 11:46 AM IST
वायु सेना ने फंसे पांच आपदा राहत कर्मियों को बचाया
x

भारतीय वायु सेना के जवानों ने लद्दाख की मार्खा घाटी में फंसे आपदा राहत के पांच कर्मियों को रेस्क्यू किया है। पीआरओ लेह ने बताया कि मार्खा घाटी में आपदा राहत के कर्मी फंस गए थे। ऐसे में उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने के लिए वायु सेना से मदद मांगी गई।

वायुसेना ने भी बिना समय गंवाते हुए बचाव अभियान शुरू किया और कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मार्खा घाटी का ये इलाका संकरी जगह से ग्रस्त था और यहां हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए जगह भी नहीं थी। फिर भी बहादुर जवानों ने इस अभियान को सफल बनाया है। आपदा राहत के कर्मियों ने इसके लिए वायुसेना का आभार जताया है।

Next Story