जम्मू और कश्मीर

वैष्णो देवी के बाद अब ट्रेन से कश्मीर यात्रा, PM मोदी दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी

Ashish verma
2 Jun 2025 11:36 PM IST
वैष्णो देवी के बाद अब ट्रेन से कश्मीर यात्रा, PM मोदी दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी
x
PM मोदी दिखाएंगे वंदे भारत को हरी झंडी

Katra.कटरा। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद ट्रेन से कश्मीर जाने का सपना अब साकार होने जा रहा है। अब देश के किसी भी हिस्से से श्रद्धालु और पर्यटक कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद सीधे रेल से कश्मीर पहुंच सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब छह जून को कटरा से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे तो पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पर्यटकों से वीरान हुआ कश्मीर फिर से आबाद होने की अपनी यात्रा शुरू कर सकेगा।

इसके बाद तीन जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा के दौरान भोले बाबा के श्रद्धालुओं को श्रीनगर लाने और ले जाने के लिए भी इस रेल सेवा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस रेल सेवा का सीधा लाभ जम्मू-कश्मीर के लोगों और यहां के व्यापारियों को भी मिलेगा। देशभर से हर साल करीब एक करोड़ श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आते हैं। इनमें से कई सड़क मार्ग से भी कश्मीर जाते हैं, लेकिन कटरा से आगे रेल यातायात न होने के कारण अधिकतर वापस लौट जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।


Next Story