- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- पहलगाम हमले के बाद...
जम्मू और कश्मीर
पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर में लौटी रौनक, लाल चौक फिर हुआ गुलजार
Saba Naaz
15 Jun 2025 9:38 PM IST

x
Srinagar श्रीनगर : कश्मीर घूमने आए पर्यटक लाल चौक पर फोटो न खिंचाएं, ऐसा कम ही होता है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद कुछ समय के लिए पर्यटकों की आमद थम गई थी, लेकिन हालात शांत होते ही श्रीनगर फिर से गुलजार हो गया है।
लाल चौक पर बहार है। मगर डल में शिकारों को अभी सैलानियों का इंतजार है।लाल चौक दिनभर रौनक से भरा रहता है। दोपहर की तेज धूप पर्यटकों के उत्साह को थोड़ा प्रभावित जरूर करती है, लेकिन शाम होते-होते चहल-पहल फिर लौट आती है। पर्यटक यहां सेल्फी लेते, फोटो खिंचवाते और आइसक्रीम का आनंद लेते नजर आते हैं। श्रीनगर का यह प्रमुख बाजार होने के कारण यहां स्थानीय खरीदारों के साथ-साथ पर्यटक भी बड़ी संख्या में कश्मीर की यादगार चीजें खरीदते दिखाई देते हैं।
यहां के दुकानदार रऊफ अहमद ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पर्यटक आने बंद हो गए थे। अल्लाह का शुक्र है कि सीमा पर हालात सुधरे और सैलानी फिर लौटने लगे हैं। इस समय दक्षिण भारत से आए पर्यटक ज्यादा हैं। कुछ पर्यटक वही हैं जिन्होंने पहले से यात्रा की योजना बना रखी थी और अब अमन कायम होते ही आ पहुंचे हैं। नए पर्यटक फिलहाल कम ही हैं, लेकिन श्रीनगर की रौनक जरूर लौट रही है।
डल झील के शिकारे अब भी सैलानियों की बाट जोह रहे हैं। एक शिकारा संचालक ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में पहले यहां पैर रखने की जगह नहीं होती थी, लेकिन अब दिनभर में मुश्किल से 20-25 पर्यटक या परिवार आते हैं। हम दुआ करते हैं कि पर्यटक आएं ताकि जिंदगी और कारोबार फिर से पटरी पर लौटे।
Tagsपहलगामहमलेश्रीनगररौनकलाल चौकगुलजारPahalgamattackSrinagarsplendorLal Chowkbuzzingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





