जम्मू और कश्मीर

सांबा में सरोर टोल प्लाजा के पास प्रशासन ने धारा 144 लगाई

Admin4
22 Aug 2023 1:19 PM GMT
सांबा में सरोर टोल प्लाजा के पास प्रशासन ने धारा 144 लगाई
x

सांबा। जम्मू-कश्मीर में सरोर टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के व्यापक विरोध-प्रदर्शन के बाद सांबा जिला प्रशासन ने सरोर टोल प्लाजा के पास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सांबा के जिलाधिकारी अभिषेक शर्मा ने देर रात टोल प्लाजा के आसपास धारा 144 लगा दी।

पुलिस की ओर से स्पीकर लगे वाहन से टोल प्लाजा के पास प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारी वाईआरएस कार्यकर्ताओं से टोल प्लाजा खाली करने की अपील भी की, जहां वे दोपहर से धरने पर बैठे हुए थे। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिए जाने की खबर है। सरोर में टोल प्लाजा हटाने को लेकर सैकड़ों वाईआरएस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।

Next Story