जम्मू और कश्मीर

जम्मू कश्मीर सरकार का आईपीएस अधिकारी बन धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Teja
21 Feb 2023 8:33 PM IST
जम्मू कश्मीर सरकार का आईपीएस अधिकारी बन धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
x

जम्मू। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक का अधिकारी बनकर जम्मू-कश्मीर सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को धोखाधड़ी के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पंजाब की एक महिला ने उससे सात-आठ लाख रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज करायी। जिसके तहत उनकी टीम ने कार्रवाई की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आईपीएस परिवीक्षाधीन परीक्षा की आकांक्षी होने के कारण, वह आरोपी से सोशल मीडिया पर मिली थी जोकि मध्य प्रदेश में तैनात डीआईजी रैंक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट भी चला रहा था।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में, जम्मू पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की और आरोपी की तहसील जम्मू के बिश्नाह तहसील, अरनिया के निवासी राकेश कुमार के रूप में पहचान की गयी। उसको गिरफ्तार कर लिया गया। वह जम्मू-कश्मीर सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी से लाखों रुपये की वसूली भी की गई है और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद जम्मू पुलिस ने लोगों से फर्जी सोशल मीडिया खातों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है।

Next Story