जम्मू और कश्मीर

जनजातीय विरासत को सहेजने की अनूठी पहल

Admindelhi1
13 Nov 2026 11:38 AM IST
जनजातीय विरासत को सहेजने की अनूठी पहल
x
विद्यार्थियों की चित्रकला में दिखी जनजातीय संस्कृति

कठुआ: जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026 के तहत कठुआ जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जनजातीय जीवन, संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय विरासत के संरक्षण को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी, प्रश्नोत्तरी और दस्तावेजीकरण गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों ने जनजातीय समुदायों की पारंपरिक रसोई, बर्तन, खानपान, खाना पकाने के तरीके, आभूषण, रीति-रिवाज और जीवनशैली को तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं विशेष प्रार्थना सभाओं और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों को जनजातीय इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी में जनजातीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय विरासत के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। उल्लेखनीय है कि जिले में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

Next Story