- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu-Kashmir में आतंक...
जम्मू और कश्मीर
Jammu-Kashmir में आतंक पर करारा प्रहार, लश्कर के दो गुर्गे गिरफ्तार
Tara Tandi
29 May 2025 1:12 PM IST

x
Shopian शोपियां: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े दो हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है।
बसकुचन में चला संयुक्त ऑपरेशन
गुप्त सूचना के आधार पर 44 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 178 बटालियन सीआरपीएफ और शोपियां पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने संयुक्त रूप से बसकुचन क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया। इलाके को चारों ओर से घेरने के बाद एक बाग में आतंकियों की गतिविधियां देखी गईं। सुरक्षाबलों की त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई के चलते दोनों आतंकी बिना किसी मुठभेड़ के सरेंडर कर बैठे।
बरामद किए गए हथियार और सामान
गिरफ्तार आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं:
– 02 AK-56 राइफलें
– 04 मैगजीन
– 102 जिंदा कारतूस (7.62×39mm)
– 02 हैंड ग्रेनेड
– 02 हथियार पाउच
– ₹5400 नकद
– 01 मोबाइल फोन
– 01 स्मार्टवॉच
– 02 बिस्किट पैकेट
– 01 आधार कार्ड
जांच जारी, दर्ज हुई FIR
गिरफ्तारी के बाद आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस ऑपरेशन के जरिए एक बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। भविष्य में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
TagsJammu-Kashmir आतंककरारा प्रहारलश्कर दो गुर्गे गिरफ्तारJammu-Kashmir terrorstrong attacktwo Lashkar henchmen arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





