जम्मू और कश्मीर

कठुआ की विशेष लोक अदालत में बड़ा फैसला, पीड़ित को 1.10 करोड़ की सहायता

Admindelhi1
13 Nov 2026 10:55 AM IST
कठुआ की विशेष लोक अदालत में बड़ा फैसला, पीड़ित को 1.10 करोड़ की सहायता
x
मोटर दुर्घटना मामले में मिला न्याय, पीड़ित को 1.10 करोड़ का मुआवजा

कठुआ: जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण कठुआ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र (एडीआर सेंटर) में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की चेयरमैन परवीन पंडोह के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में कुल पांच मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया जिनमें से एक मामले का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। इस मामले में दावेदार को 1 करोड़ 10 लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला किया गया।

लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ परवीन पंडोह तथा डीएलएसए की सचिव उर्वशी आर. भार्गव की पीठ गठित की गई थी। इस पहल का उद्देश्य मोटर दुर्घटना से जुड़े मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सरल और कम खर्च में समाधान सुनिश्चित करना है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से न्यायिक व्यवस्था और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण ने पीड़ितों को समय पर न्याय एवं राहत उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Story