जम्मू और कश्मीर

अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Admindelhi1
22 Oct 2026 10:01 AM IST
अग्निवीर भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
x
डोडा और किश्तवाड़ में सेना भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज

जम्मू: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सद्भावना के तहत डोडा जिले के गंदोह-भलेसा और किश्तवाड़ जिले के बोनजवाह क्षेत्र में अग्निवीर और प्रादेशिक सेना (टीए) में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार करना और उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को शारीरिक फिटनेस, सहनशक्ति, लिखित परीक्षा की तैयारी और प्रारंभिक चिकित्सा जांच से संबंधित जानकारी दी जाएगी। अनुभवी प्रशिक्षक उन्हें भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए व्यवस्थित तरीके से तैयार करेंगे ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं में भाग ले सकें।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सेना के प्रतिनिधि ने युवा सशक्तीकरण, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी पहलों के महत्व पर जोर दिया। स्थानीय युवाओं ने प्रशिक्षण का अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय सेना का आभार जताया। सेना के अनुसार इस पहल से युवाओं की भर्ती परीक्षाओं में भागीदारी बढ़ाने के साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

Next Story