जम्मू और कश्मीर

984 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए हुए रवाना

Shreya
2 Aug 2023 12:55 PM IST
984 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए हुए रवाना
x

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से आज 984 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। एक जुलाई को 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा की शुरुआत के बाद से अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा।

इस आधार शिविर से अब तक के सबसे छोटे जत्थे में 984 श्रद्धालु शामिल हैं। इनमें से 498 लोग अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग के लिए जबकि 486 व्यक्ति गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए हैं।

Next Story