- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- नौगाम पुलिस स्टेशन में...
जम्मू और कश्मीर
नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट से 9 की मौत, एलजी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
SHIDDHANT
15 Nov 2025 11:40 PM IST

x
Delhi दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस दुखद हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि शुक्रवार की रात नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए एक आकस्मिक विस्फोट में शहीद हुए पुलिसकर्मियों, राजस्व अधिकारियों और एक नागरिक को पुष्पांजलि अर्पित की और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र उनकी निस्वार्थ सेवा और कर्तव्य पथ पर उनके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई। वहीं, इस विस्फोट में 29 अन्य लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं। उपराज्यपाल ने इस घटना को लेकर 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "सरकार दिवंगतों के परिवारों, मित्रों और प्रियजनों के साथ एकजुटता से खड़ी है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैंने आकस्मिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।
डीजीपी नलिन प्रभात ने इस घटना में किसी भी तरह के 'आतंकवादी संबंध' को खारिज करते हुए कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों के बारे में अन्य धारणाएं केवल 'अनावश्यक अटकलें' हैं। डीजीपी ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री नौगाम पुलिस स्टेशन लाई गई और खुले स्थान पर सुरक्षित रूप से रखी गई। बरामदगी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण पिछले दो दिनों से विस्फोटक सामग्री के नमूने लेने की प्रक्रिया चल रही थी, ताकि नमूनों को आगे की फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए भेजा जा सके।
यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया।
Tagsनौगाम पुलिस स्टेशन विस्फोटजम्मू-कश्मीर9 मौतें29 घायलउपराज्यपाल मनोज सिन्हाआकस्मिक विस्फोटफॉरेंसिक जांचपुलिसकर्मी शहीददमकल कार्रवाईविस्फोटक सामग्रीसुरक्षा बढ़ाईराहत एवं सहायताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





