जम्मू और कश्मीर

भीषण सड़क दुर्घटना में CRPF के 8 जवान घायल

Rani Sahu
16 July 2023 12:54 PM IST
भीषण सड़क दुर्घटना में CRPF के 8 जवान घायल
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक वाहन के रविवार सुबह सड़क से फिसलकर सिंध नाले में गिर जाने से उसमें सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मी बालटाल के रास्ते अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि घायल सीआरपीएफ कर्मियों को वाहन से बाहर निकाला गया और बालटाल आधार शिविर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Next Story