जम्मू और कश्मीर

क्रूजर गाड़ी खाई में गिरने से 7 लोगो की मौत

Admin4
24 May 2023 10:13 AM GMT
क्रूजर गाड़ी खाई में गिरने से 7 लोगो की मौत
x
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना की एक क्रूजर गाड़ी खाई में गिरने से दुर्घटना की शिकार हो गई। गाड़ी पर सवार 10 लोगों में से 7 की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे कि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक, डीसी किश्तवाड़ डॉक्टर देवांश यादव ने हादसे की जानकारी ली है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या फिर जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है। जरूरत के मुताबिक, घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। वही बताया जा रहा है कि पाकुल दुल परियोजना की गाड़ी डांगदुरु बांध स्थल के पास हादसे की शिकार हुई है। हादसे के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
साथ ही जानकारी के मुताबिक यह क्रूजर गाड़ी डांगडुरु प्रोजेक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को लेकर आ रही थी। कहा जा रहा है कि डैम से थोड़ा पहले ही गाड़ी पलट गई और कुछ लोग गाड़ी के नीचे दब गए। आपको बता दें कि यहां एक हाइडल पावर प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है, जिसका बांध चिनाब नदी पर बना हुआ है।
Next Story