जम्मू और कश्मीर

जम्मू में 6,727 किलोग्राम जब्त ड्रग्‍स नष्ट किये

Rani Sahu
17 July 2023 2:38 PM IST
जम्मू में 6,727 किलोग्राम जब्त ड्रग्‍स नष्ट किये
x
जम्मू (आईएएनएस)। जब्त ड्रग्‍स को नष्ट करने के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जम्मू में 6,727 किलोग्राम जब्त ड्रग्‍स नष्ट कर किये गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, "यह जम्मू में 'नशा मुक्त भारत' के समग्र अभियान के तहत किया गया था।
"अभियान का नेतृत्व जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने किया और इसमें एएनटीएफ जेके, एनसीबी और जेके पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।"
पुलिस ने कहा, "नशीले पदार्थों को कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार नष्‍ट किया गया। एडीजीपी जम्मू ने इस अभियान को पूरे दिल से समर्थन देने के लिए न्यायपालिका को धन्यवाद दिया।"
Next Story