- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- सोपोर की दरगाह में...
जम्मू और कश्मीर
सोपोर की दरगाह में घुसा 4 फीट लंबा सांप वन विभाग ने किया रेस्क्यू
nidhi
4 Sept 2026 9:12 AM IST

x
सोपोर दरगाह में दिखा विशाल सांप लोगों में फैली दहशत
सोपोर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर स्थित ऐतिहासिक खानकाह मौला दरगाह परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने करीब 4 फीट लंबे सांप को घूमते हुए देखा। सांप दिखाई देते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, दरगाह परिसर में मौजूद लोगों ने सांप को देखते ही दूरी बना ली। लोगों को आशंका थी कि सांप किसी श्रद्धालु, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकता है। घटना की सूचना तुरंत वन्य विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया और बिना नुकसान पहुंचाए उसका रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को आबादी वाले इलाके से दूर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। स्थानीय लोगों और दरगाह आने वाले श्रद्धालुओं ने टीम की तत्परता की सराहना की।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी सार्वजनिक या रिहायशी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्य जीव दिखाई दें तो उन्हें खुद पकड़ने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि जीव और इंसान दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Next Story





