- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- श्रीनगर पुलिस के 16...
श्रीनगर पुलिस के 16 अधिकारियों को दी गई विदाई, नई जिम्मेदारियों के लिए हुए रवाना

श्रीनगर: श्रीनगर में जिला पुलिस लाइंस (डीपीएल) में 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों पर तैनाती के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी डॉ. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती ने की। इस दौरान अधिकारियों की सेवाओं और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की गई।
समारोह में डीएसपी मुख्यालय सैयद स्लीट शाह, एसडीपीओ जुनैद वली, जुहैब हसन, धीरज कुमार, अजहर राशिद, मजीद महबूब, रशाद अकबर और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
एसएसपी ने कहा कि श्रीनगर में पुलिसिंग करना चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रतिबद्धता, पेशेवर दक्षता और टीमवर्क जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और सहयोग के लिए जिला पुलिस नेतृत्व का आभार जताया। अंत में एसएसपी ने अधिकारियों को स्मृति चिह्न और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।





