जम्मू और कश्मीर

IIM जम्मू में 13वां AIM–AMA Sheth फाउंडेशन डॉक्टोरल कंसोर्टियम

jantaserishta.com
30 Jun 2026 11:28 PM IST
IIM जम्मू में 13वां AIM–AMA Sheth फाउंडेशन डॉक्टोरल कंसोर्टियम
x
Jammu जम्मू-कश्मीर: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जम्मू में 13वें AIM–AMA Sheth Foundation Doctoral Consortium और International Marketing Conference (DC–IMC 2026) का आयोजन किया जा रहा है। यह चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें दुनिया भर के शोधकर्ता, प्रोफेसर और पीएचडी छात्र भाग ले रहे हैं।
IIM जम्मू के निदेशक बी.एस. सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन विशेष रूप से मार्केटिंग विषय पर केंद्रित है और इसका उद्देश्य युवा शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर पर एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पहले दो दिन Academy of Marketing Association और American Marketing Association के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य प्रेरक और संरक्षक प्रोफेसर जगदीश शेट हैं, जो भारतीय मूल के प्रसिद्ध अकादमिक हैं और उन्होंने वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग रिसर्च और पीएचडी छात्रों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रो. शेट हर वर्ष विभिन्न संस्थानों में जाकर इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हैं, जिससे शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का अवसर मिलता है।
बी.एस. सहाय ने कहा कि इस सम्मेलन में केवल मार्केटिंग ही नहीं, बल्कि फाइनेंस, स्ट्रैटेजी, ऑपरेशंस और आईटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े भारतीय और विदेशी शोधकर्ता भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पीएचडी छात्रों को वैश्विक अकादमिक समुदाय से जोड़ना और उन्हें अपने शोध कार्य को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर देना है।
सम्मेलन के दौरान शोध प्रस्तुतियों, अकादमिक सत्रों और विशेषज्ञों के व्याख्यानों के माध्यम से प्रतिभागियों को नए विचारों और शोध पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा। IIM जम्मू ने इस आयोजन को अकादमिक उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story