राज्य

जयपुर: मां को बचाने के लिए 60 फीट गहरे कुएं में कूदा बेटा

Soni
6 March 2022 8:56 AM GMT
जयपुर: मां को बचाने के लिए 60 फीट गहरे कुएं में कूदा बेटा
x

आगरावाली ढाणी गांव शक्करखावदा चाकसू निवासी सोनी देवी (48) पत्नी राम किशोर और उसके बेटे गिर्राज प्रसाद प्रजापत (25) की मौत हो गई। रविवार सुबह मां-बेटे घर के पास स्थित खेत में सरसों की फसल कटाई कर रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे कुएं से पीने के लिए पानी निकालने के लिए सोनी देवी गई थी। कुएं से पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा पहुंचा और बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कुआं 60 फीट गहरा था। मां को डूबते देखकर बचाने के लिए बेटे गिर्राज ने चिल्लाते हुए छलांग लगा दी। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पास ही खेतों में काम कर रहे लोग भी कुएं के पास पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर ग्रामीणों की मदद से रस्सी से दोनों को बाहर निकाला। मां-बेटे को चाकसू हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Next Story