x
एटा जनपद के कस्बा अवागढ़ में मेन चौराहे पर एक लड़के को एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ लोगों ने देखा। इसके बाद तुरंत हिंदू एकता समूह के सदस्यों को इसकी जानकारी दी गई। साथ ही युवक को पकड़ कर पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर कुछ संतोष जनक न बता पाने पर दोनों को थाना अवागढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ के बाद पता चला कि लड़की मलावन की और युवक मैनपुरी जनपद का निकला। पुलिस ने बताया कि लड़की करीब 13 साल की है जिसे 35 साल का युवक अपने साथ प्रलोभन देकर भगाकर ले जा रहा था। शक होने पर अवागढ़ में रोडवेज बस तिराह पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं किशोरी को युवक से मुक्त कराकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
Next Story





