राज्य

नदिया में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक और शख्स को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
12 April 2022 9:45 AM GMT
नदिया में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक और शख्स को किया गिरफ्तार
x

पश्चिम बंगाल: नदिया जिले के हंसखाली में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। प्रभाकर पोद्दार नामक आरोपित को मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपित सोहेल से पूछताछ के बाद पुलिस को प्रभाकर के बारे में पता चला, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपित सोहेल उर्फ ब्रज गवाली ने पूछताछ में बताया कि उस दिन प्रभाकर मौके पर मौजूद था। उल्लेखनीय है कि नादिया के हंसखाली थाना क्षेत्र के श्यामनगर में गत चार अप्रैल को एक नाबालिग को बर्थडे पार्टी में बुला कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप स्थानीय एक तृणमूल नेता के बेटे पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को हंसखाली एक नंबर ग्राम पंचायत के तृणमूल सदस्य समर गवाली के बेटे ब्रज गवाली को गिरफ्तार किया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण नाबालिग की मौत हो गई थी।

आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए नाबालिग का श्मशान ले जाकर जबरदस्ती दाह संस्कार कर दिया गया। इतना ही नहीं बाद में पूरे श्मशान घाट को पानी से धोया गया ताकि बाद में कोई सबूत न मिल सके। नाबालिग के परिवार की ओर से हंसखली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। इसी आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपित सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। सोहेल अब 14 दिन की पुलिस हिरासत में है।

Next Story