राज्य

मामूली पारिवारिक विवाद में जेठ ने बहू के अंगूठे में दांत से काट लिया, केस दर्ज

Teja
23 Jun 2022 3:37 PM GMT
मामूली पारिवारिक विवाद में जेठ ने बहू के अंगूठे में दांत से काट लिया, केस दर्ज
x
मामूली पारिवारिक विवाद

हरदा। हरदा शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में जेठ ने बहू के अंगूठे में दांत से काट लिया। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।

मामला हरदा की जोशी कॉलोनी का है। पुलिस को शिकायत करते हुए पीड़िता ने बताया कि बंटवारे की बात को लेकर उसके जेठ सतीश साकल्ले अपने पिता के साथ लड़ाई कर रहा था। इस दौरान वह बीच बचाव करने आई। तो जेठ ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और दांत से अंगूठे को काट लिया। जिससे वह घायल हो गई।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज किया। पीड़िता ने बाद में पति के साथ सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी जेठ पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं मीडिया ने जब महिला से चर्चा करना चाही तो महिला ने पारिवारिक विवाद का हवाला देते हुए आगे कोई बात नहीं की।



Next Story