राज्य

सिमरा में घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने की 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी की हत्या पति गिरफ्तार

Teja
5 Aug 2023 5:59 AM GMT
सिमरा में घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने की 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी की हत्या पति गिरफ्तार
x

मधुबनी : मधुबनी ज‍िले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में गुरुवार रात 20 वर्षीया गर्भवती महिला की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिमरा गांव निवासी दिपेश कामत की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना मृतका के ससुराल वालों ने ही झंझारपुर थाना पुलिस को रात करीब दस बजे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतका के पति दिपेश कामत को गिरफ्तार कर लिया। रंजू देवी के सिर पर काफी गहरा जख्म बताया जाता है। संभावना जताई जा रही है कि किसी भारी भरकम सामान से उसके सिर पर मारा गया, जिससे रंजू देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की बड़ी बहन मधेपुर थाना के तरडीहा निवासी मंजू देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही रंजू का पति अकारण उसके साथ मारपीट करता था। गुरुवार रात भी मारपीट की, जिसमें रंजू की मौत हो गई। मंजू देवी ने बताया कि दिपेश कामत की यह दूसरी शादी थी। इससे पूर्व मृतका से ठीक बड़ी बहन संजना से उसकी शादी हुई थी। दो ढाई वर्ष पूर्व उसे मिट्टी तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला था।वालों ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान सिमरा गांव निवासी दिपेश कामत की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की सूचना मृतका के ससुराल वालों ने ही झंझारपुर थाना पुलिस को रात करीब दस बजे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतका के पति दिपेश कामत को गिरफ्तार कर लिया। रंजू देवी के सिर पर काफी गहरा जख्म बताया जाता है। संभावना जताई जा रही है कि किसी भारी भरकम सामान से उसके सिर पर मारा गया, जिससे रंजू देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की बड़ी बहन मधेपुर थाना के तरडीहा निवासी मंजू देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही रंजू का पति अकारण उसके साथ मारपीट करता था। गुरुवार रात भी मारपीट की, जिसमें रंजू की मौत हो गई। मंजू देवी ने बताया कि दिपेश कामत की यह दूसरी शादी थी। इससे पूर्व मृतका से ठीक बड़ी बहन संजना से उसकी शादी हुई थी। दो ढाई वर्ष पूर्व उसे मिट्टी तेल छिड़ककर जलाकर मार डाला था।

Next Story