राज्य

पति-पत्नी के बीच विवाद पर गुस्से में महिला ने इलेक्ट्रिक कटर से 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काट लिया

Teja
30 Jun 2022 3:16 PM IST
पति-पत्नी के बीच विवाद पर गुस्से में महिला ने इलेक्ट्रिक कटर से 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काट लिया
x
गला काट लिया

दही लाने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने इलेक्ट्रिक कटर से 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काट लिया। खून से लथपथ मां-बेटे को घरवाले हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मासूम का इलाज चल रहा है। मामला चूरू जिले के सरदारशहर इलाके का है।घटना बुधवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। झालरिया कुआं गांव की रहने वाली आरती देवी (25) ने पहले अपने बच्चे मनु के गले पर वार किया और फिर खुद सुसाइड कर लिया।

घटना के दौरान महिला की सास घर में बनी आटा चक्की चला रही थी और पति रामलाल ​​​​​​ व ससुर मंदिर गए हुए थे। कुछ देर बाद पति व ससुर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है और अंदर कटर चलने की आवाज आ रही है। पति रामलाल खिड़की से कमरे में गया तो बच्चा लहूलुहान हालत में रो रहा था और पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी।परिजन मां-बेटे को लहूलुहान हालत में बीकानेर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरदारशहर थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे डीएसपी नरेंद्र कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
दो साल पहले हुई थी शादी
मृतका आरती बिहार की रहने वाली थी। उसकी शादी 2 साल पहले सरदारशहर के रामलाल से हुई थी। परिजनों के अनुसार बुधवार को दोपहर में पति रामलाल ने दही लाने के लिए बोला था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया। आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पति-पत्नी में अक्सर बहस होती थी।




Next Story