हैवानियत: बैंक में रुपये जमा करने जा रही थी महिला, युवकों ने बेटे का किया मर्डर, बंधक बनाकर किया गैंगरेप, फिर...

DEMOPIC
बिहार के बक्सर में 5 साल के बेटे की हत्या के बाद मां को बंधक बनाकर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना जिले के एक गांव की बतायी जा रही है।
बक्सर जिले के एक गांव की महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ मुरार थाना क्षेत्र इलाके में स्थित बैंक में रुपये जमा करने जा रही थी। इसी बीच सुनसान जगह देखकर युवकों ने महिला को घेर लिया और उसके बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। युवकों ने महिला के मासूम बेटे की हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद महिला को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को भी जख्मी कर नहर में फेंका। किसी तरह महिला घर पहुंचकर अपने परिजनों को जानकारी दी।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस थाने को दी। इधर घटना की सूचना मिलते पुलिस हरकत में आई पुलिस ने महिला के बच्चे का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





