राज्य

भयानक सड़क हादसा: इंदौर में 60 यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी

Teja
23 Jun 2022 12:10 PM GMT
भयानक सड़क हादसा: इंदौर में 60 यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी
x
भयानक सड़क हादसा

इंदौर। एमपी में गंभीर सड़क हादसा हुआ है। इंदौर में 60 यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। इसी दौरान महू के सिमरोल थाना क्षेत्र में यात्री बस भैरव घाट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी बस से यात्रिय़ों का रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।

सभी घायलों को आस-पास के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। पूरा मामला सिमरोल थाना क्षेत्र का है।खाई में गिरने के बाद बस पूरी तरह उलट गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं करीब 24 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को घाट से ऊपर लाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है।





Next Story