हिमाचल प्रदेश

ऊना में युवक ने लगाई सतलुज नदी में छलांग तलाशी अभियान जारी

Admin Delhi 1
8 May 2023 4:16 PM IST
ऊना में युवक ने लगाई सतलुज नदी में छलांग तलाशी अभियान जारी
x

धर्मशाला न्यूज़: हिमाचल के ऊना जिले के ओलिन्दा में एक 27 वर्षीय युवक ने सतलुज नदी में पुल से छलांग लगा दी। जिनका अभी तक कोई पता नहीं लगा पाया है। रोहित नाम का यह युवक परोइयां पंचायत के कुसियाला गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए ओलिंदा से हंडोला पुल तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

अब नंगल से बीबीएमबी के गोताखोर बुलाए गए हैं। जो युवक की तलाश कर रहे हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर रोहित पुत्र जगीर सिंह अपनी मोटरसाइकिल से कुसियाला से ओलिंडा पहुंचा था. इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल पुल के पास खड़ी कर दी। इसके बाद रोहित ने पुल पर चढ़कर सतलुज नदी में छलांग लगा दी। हालांकि पुल के उस पार खड़े पुलिसकर्मियों ने सीटी बजाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह तुरंत पुल पर कूद गया और सतलुज नदी में कूद गया।

Next Story