हिमाचल प्रदेश

चंद्रताल झील में डूबा युवक, तलाश जारी

Rani Sahu
12 Sept 2022 10:30 PM IST
चंद्रताल झील में डूबा युवक, तलाश जारी
x
पतलीकूहल : जिला कुल्लू के बुराग्रां गांव का युवक चंद्रताल झील में डूब गया है। यह घटना रविवार की है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति की पहचान पवन कुमार पुत्र पेस राम गांव बुराग्रां जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस चैक पोस्ट लोसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सायं पवन कुमार चंद्रताल झील में डूब गया। एस.एच.ओ. पुलिस पार्टी और प्रशासन की टीम चंद्रताल झील में डटी हुई है। सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई है। झील में डूबे व्यक्ति का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले भी 22 अगस्त को मनाली के मनु मार्कीट निवासी अमर पुत्र राजेश की चंद्रताल झील में डूबने से मौत हो गई थी। झील में डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। लाहौल-स्पीति निवासी टशी, पलजोर, दोरजे व सोनम ने कहा कि चंद्रताल झील में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। एस.पी. लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि झील में डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

सोर्स- punjab kesari

Next Story