हिमाचल प्रदेश

अमर्यादित कपड़े पहन कर आने पर जैन मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Rani Sahu
17 Jun 2023 6:01 PM GMT
अमर्यादित कपड़े पहन कर आने पर जैन मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश
x
शिमला: राजधानी शिमला के मिडल बाजार स्थित जैन मंदिर में महिलाओं और पुरुषों को मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश मिलेगा। अमर्यादित वस्त्र हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, बरमूडा, नाइट सूट, कटी-फटी जींस, फ्रॉक पहनकर आने वाले लोगों को दूर से ही भगवान के दर्शन करने होंगे। दिगंबर जैन सभा शिमला ने हाल ही में मंदिर के प्रवेशद्वार पर इससे संबंधित बोर्ड लगाया है।
लोगों से मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करने का आह्वान किया है। सभा के प्रधान अशोक कुमार जैन ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति बचाए रखना है। उन्होंने कहा कि अब मंदिर में मर्यादित वस्त्रों के साथ ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर के पुजारी संजय जैन ने बताया कि महिलाएं और पुरुष मर्यादा भूल गए हैं।
महिलाओं का सिर पर चुन्नी रखने का रिवाज खत्म ही हो गया है। आज पूर्ण रूप से धार्मिक क्षेत्रों में मर्यादा समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकतर सैलानी मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आते हैं। दूर से आए सैलानियों के श्रद्धाभाव को देखते हुए मंदिर के प्रवेशद्वार से ही दर्शन करवाए जाएंगे। मंदिर में प्रवेश मर्यादित वस्त्रों के साथ ही मिलेगा।
Next Story