- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- आप ने कहा- महंगाई कम...

x
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर
शिमला
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जल्द महंगाई कम नहीं करती है, तो आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन तेज करेगी। भाजपा सरकार गरीब की थाली से रोटी छीन रही है। सरकार ने आम जनता की खाने पीने की चीजों आटा, चावल, दूध और दही पर जीएसटी लगा दिया है, जिससे गरीबों का पेट भर खाना मुश्किल हो गया है। आप लंबे समय से सरकार से महंगाई को कम करने की मांग कर रही है।
भाजपा सरकार महंगाई कम करने के लिए जल्द कोई कदम नहीं उठाती है, तो आम आदमी पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन तेज करेगी। हर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आप भाजपा सरकार से मांग करती है कि वह खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाने का निर्णय वापस ले। केंद्र सरकार आटा, दाल, चावल, दूध, दही पर जो जीएसटी लगाया है। उसे तत्काल प्रभाव से वापस ले, जिससे गरीब आदमी दो टाइम की रोटी पेट भर खा सके।
Next Story