- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल में 26 जुलाई तक...
हिमाचल में 26 जुलाई तक बारिश का यैलो अलर्ट, मानसून ने अब तक बहाए 545 करोड़

शिमला। हिमाचल में मानसून में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मानसून के चलते दुर्घटनाओं में जान व माल दोनों की क्षति हो रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें 2 मौतें जिला कांगड़ा, 1 मौत मंडी, 2 मौतें शिमला और 2 मौतें ऊना में हुई हैं। इन मौतों के साथ मानसून सीजन में अब तक कुल 111 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं प्रदेश में मानसून सीजन में विभिन्न विभागों में हुए नुक्सान का आंकड़ा 545 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटों के दौरान हमीरपुर के भोरंज में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोरंज में 33 मिलीमीटर, खेरी में 19, नाहन में 11, सलूणी और डल्हौजी में 9, कसौली में 7, पांवटा साहिब में 6, खरदाला व चम्बा में 5, नयनादेवी, पच्छाद, धर्मपुर, नारकंडा, चौपाल और कुमारसैन में 4-4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
