- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- ऊंचाई वाले कुछ...
हिमाचल प्रदेश
ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी यलो अलर्ट जारी
Tara Tandi
10 March 2024 3:40 PM IST

x
शिमला : हिमाचल प्रदेश में सोमवार से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने 11 से 14 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम के रुख में बदलाव आने का पूर्वानुमान जारी किया है। 12 और 12 मार्च के लिए बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सोमवार और मंगलवार को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 13 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले अधिकतर क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 14 मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकमसेरी में -11.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान ऊना में 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को शिमला का अधिकतम तापमान 19 डिग्री, धर्मशाला का 20.4 डिग्री, मनाली का 25.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Tagsऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रोंबारिश-बर्फबारीयलो अलर्ट जारीRain and snowfall in some high altitude areasyellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





