- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रदेश में 4 दिनों तक...
हिमाचल प्रदेश
प्रदेश में 4 दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, नदी-नालों से दूर रहे लोग
Admin4
20 July 2023 12:03 PM GMT

x
शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश के कई क्षेत्रों में 20 से 23 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
25 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मानसून की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 25 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story