हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 17 जुलाई तक भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी

Shantanu Roy
14 July 2023 9:21 AM GMT
हिमाचल में 17 जुलाई तक भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी
x
शिमला। राज्य में अभी मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है और जान व माल के नुक्सान का क्रम जारी है। मानसून की भारी बारिश के बीच एक बार फिर से मौसम विभाग की ओर से 14 से 17 जुलाई तक भारी वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है और 19 जुलाई तक मौसम खराब रहने के दौरान लोगों से नदी-नालों से दूर रहने का आह्वान किया गया है। पिछले 24 घंटों में 3 लोगों की मौत हुई है और नुकसान का आंकड़ा 6.23 अरब पहुंच गया है। 5वें दिन भी ऊना में रेल सेवा बहाल नहीं हो पाई है।
रविवार से बंद रेल सेवा के अब शुक्रवार तक बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अम्बाला, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से रोपड़ तक रेल पटरियों की मुरम्मत और उसके साथ इंजन ट्रायल किया जा रहा है। राज्य में 20 दिनों में 91 लोगों की मौत और 19.35 करोड़ की संपत्ति को नुक्सान पहुंच चुका है। भूस्खलन की 54 और बाढ़ आने की 33 घटनाएं घटित हो चुकी हैं। यैलो अलर्ट के बीच में चम्बा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व सिरमौर जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है और इसके साथ ही तूफान व बिजली चलने की भी संभावनाएं हैं।
Next Story