- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रदेश में चार दिन तक...
हिमाचल प्रदेश
प्रदेश में चार दिन तक बारिश व आंधी-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी
Admin4
12 Jun 2023 11:21 AM GMT

x
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में सोमवार से लेकर चार दिन तक आंधी-तूफान व बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रीय हो गया है। ऐसे में दोबारा बारिशों का दौर शुरू होने वाला है।
12 जून से लेकर 15 जून तक प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकि सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही आंधी-तूफान व ओलावृष्टि के पूर्वानुमान के बाद प्रदेश के किसानों व बागबानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
ऐसे में नए पौधों पर बारिश, बिजली व ओलावृष्टि के सीधे प्रभाव से बचने के लिए इन पौधों को ढकें या अन्य व्यवस्था करें। किसानों-बागबानों को सलाह दी गई है कि समय-समय पर कीटनाशकों का छिडक़ाव करते रहे। ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण प्रदेश में दृश्यता प्रभावित होगी। ऐसे में यातायात की दृष्टि से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय लोग लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति में भी व्यवधान पैदा हो सकता है। भारी बारिश व ओलावृष्टि से खड़ी फसलों, फल फसलों व नए पौधों को नुक्सान पहुंच सकता है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story