- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- 12 जनवरी को 7 जिलों...
हिमाचल प्रदेश
12 जनवरी को 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट, कई जगह यातायात प्रभावित
Shantanu Roy
11 Jan 2023 10:06 AM GMT

x
बड़ी खबर
परौर। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। उनके अनुसार निचले व मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 12 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के कुछ भागों के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी व दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 14 जनवरी को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है। 15 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, आज प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली है। उधर, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन के कुछ क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय धुंध छाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। धुंध के कारण मैदानी जिलों में यातायात प्रभावित हो रहा है।

Shantanu Roy
Next Story