हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिक के PPO में गलत दर्शा दी जन्मतिथि

Shantanu Roy
9 April 2023 9:51 AM GMT
पूर्व सैनिक के PPO में गलत दर्शा दी जन्मतिथि
x
कांगड़ा। सीडीए पैंशन स्पर्श द्वारा पूर्व सैनिकों के नए बनाए जा रहे पीपीओ में कुछ गलतियां रह रही हैं, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला कांगड़ा जिला की तहसील फतेहपुर के गांव खुखनियारा निवासी नायक पुरुषोत्तम सिंह के साथ पेश आया है। बता दें कि सीडीए पैंशन स्पर्श द्वारा नायक पुरुषोत्तम सिंह को ईपीपीओ जारी किया गया है, जिसमें उनकी जन्मतिथि 24 जनवरी, 1943 की जगह 1 जनवरी, 3001 दर्शायी गई है जबकि इस पूर्व सैनिक ने वर्ष 2023 में 80 साल पूरे कर लिए हैं।
Next Story