हिमाचल प्रदेश

वेंडर मशीन की चपेट में आने से कामगार की हुई मौत

Admin4
11 Oct 2023 12:00 PM GMT
वेंडर मशीन की चपेट में आने से कामगार की हुई मौत
x
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां डमटाल क्षेत्र में एक कामगार की वेंडर मशीन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुरिंद्र कुमार पुत्र भिखारी लाल गांव कंदरोड़ी तहसील इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक सुरिंद्र पिछले 12 साल से बाई अटारियां में पूजा कनवेयर में काम करता था। इसी दौरान वेंडर मशीन में काम करते समय उसका हाथ और शरीर के अंग मशीन की चपेट में आ गए और वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न द्वारा की गई है।
Next Story