हिमाचल प्रदेश

शिक्षा की गुणवत्ता पर होगा काम, ट्रांसफर महकमा नहीं बनने देंगे: रोहित ठाकुर

Shantanu Roy
13 Jan 2023 11:01 AM GMT
शिक्षा की गुणवत्ता पर होगा काम, ट्रांसफर महकमा नहीं बनने देंगे: रोहित ठाकुर
x
बड़ी खबर
शिमला। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता पर बेहतर काम होगा, इसे ट्रांसफर महकमा नहीं बनने दिया जाएगा। शिक्षा विभाग मिलने के बाद रोहित ठाकुर ने यह बात कही। ऐसे में उन्होंने शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी बनाने के संकेत दे दिए हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार शिक्षा विभाग के 80 हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए ट्रांसफर पॉलिसी लाएगी। उन्होंने कहा है कि राज्य के दूरदराज के स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो ट्रांसफर पॉलिसी का ड्राफ्ट बनाया गया था, उस ड्राफ्ट को स्टडी किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि शिक्षा की बेहतरी के लिए जरूरी क दम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब शिक्षा विभाग ट्रांसफर महकमा नहीं होगा, बल्कि यहां शिक्षा पर फोकस होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। विद्यार्थियों के हित में फैसले लिए जाएंगे। प्रदेश में रोजगार आधारित शिक्षा दी जाएगी।
Next Story