हिमाचल प्रदेश

सनौरा में पड़ा हुआ मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Admin4
7 Aug 2023 12:03 PM GMT
सनौरा में पड़ा हुआ मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
राजगढ़। जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ यशवंत नगर के समीप सनौरा में एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया में महिला की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। वहीं यह भी बता दें कि यह महिला जिला सोलन के नौणी क्षेत्र की रहने वाली है।
हालांकि महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सनौरा में एक महिला का शव पड़ा हुआ था। जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने की है।
Next Story