हिमाचल प्रदेश

महिला का शव पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में मिला

Admindelhi1
20 April 2024 5:24 AM GMT
महिला का शव पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में मिला
x
पुलिया के नीचे जाने पर मिला शव

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थाना भवारना के तहत एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक महिला के गले व अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जब कुछ बकरी चराने वालों ने पुल के नीचे महिला का शव देखा तो उनके होश उड़ गये. उन्होंने घटना की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी. सूचना मिलने पर सीओ देश दीपक सिंह, थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। लगभग 35 वर्षीय महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलने पर एएसपी संजीव बाजपेयी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने भी लिए। पुलिस टीम ने हत्या की आशंका जताते हुए घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है.

Next Story