हिमाचल प्रदेश

महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हुई मौत

Admin Delhi 1
13 Aug 2022 1:32 PM GMT
महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, हुई मौत
x

ऊना न्यूज़: जिला के उपमंडल अंब के तहत टकारला में 45 वर्षीय एक प्रवासी महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका ललिता कुमारी पत्नी राजू गांव रानीगंज थाना वसेठी जिला अररिया बिहार की रहने वाली थी। मामले की सूचना मिलने पर अंब पुलिस ने मृतका के भानजे के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ललिता कुमारी अपने परिवार व गांव के अन्य लोगों के साथ यहां टकारला में खेती-बाड़ी का काम करती है। वीरवार को रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण वे लोग काम पर नहीं गए थे, लेकिन उसका पति काम पर ही था।

रात करीब 8 बजे ललिता कुमारी अचानक उल्टियां करने लगी। जिसके चलते उसके भानजे और उनके साथ रहने वाले कुछ अन्य साथियों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के भानजे के बयान के आधार पर मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Next Story