हिमाचल प्रदेश

गगरेट में महिला ने निगला जहर, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Admin Delhi 1
20 March 2023 3:28 PM IST
गगरेट में महिला ने निगला जहर, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
x

मंडी न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के ऊना के गगरेट अनुमंडल के कुठेड़ा जसवालन में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। महिला ने जहर क्यों निगला, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार गांव कुठेड़ा जसवालन निवासी सुधा (30) पत्नी अश्विनी ने शनिवार की रात करीब 11 बजे घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Next Story