- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- यात्रा से लौट रही...

देहरादून: पांच मई से शुरू हुई चूड़धार यात्रा से लौट रही उत्तराखंड की एक महिला लापता हो गई है। वह परिवार के साथ चूड़धार स्थित देवता शिरगुल महाराज तथा शंकर भगवान के दर्शनों के लिए आई थी। लौटते समय रास्ते में अकेले आगे निकल गई और रास्ता भटक गई। पुलिस के अनुसार जानकी देवी पत्नी केशर सिंह गांव टीमरा, तहसील कालसी, जिला देहरादून (उत्तराखंड) अपने पति, बेटे, देवर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वीरवार को चूड़धार यात्रा पर आई थीं। चूड़धार में दर्शनों के बाद परिवार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वापस लौट रहा था। चूड़धार के नजदीक कालाबाग में जानकी के परिवार के सदस्य चाय पीने के लिए रुक गए, लेकिन जानकी आगे मिलने की बात कहकर वहां से अकेली ही चली गईं। जानकी का परिवार जब चूड़धार की तलहटी पर मंडाह लानी पहुंचा तो उन्हें वह कहीं भी नजर नहीं आईं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





